कैराना। किशोरी से गैंगरेप करने और अश्लील क्लिप बनाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
सोमवार को कैराना कस्बा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जुलाई को उसके पड़ोसी इसरार और जुबेर ने उसकी नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया तथा मोबाइल फोन से अश्लील क्लिप बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। मंगलवार रात पुलिस ने नामजद आरोपी जुबेर निवासी इस्लामनगर को कांधला बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को आरोपी जुबेर को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी इसरार को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। उधर, किशोरी का अश्लील क्लिप भी मंगलवार रात इंटरनेट पर वायरल हो गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।