एफबी की डीपी पर लगाया प्रधानमंत्री का फोटो, जांच बैठी
मेरठ। एसओ मेडिकल कैलाश चंद ने मंगलवार को आचार संहिता का उल्लंघन कर लिया। वह प्रधानमंत्री के रंग में है और लिखा कि मै भी चौकीदार हूं। एसओ का प्रधानमंत्री से मोह उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। एसएसपी ने एसओ के खिलाफ जांच बैठाकर एसपी सिटी को सौंप दी।
एसओ मेडिकल कैलाश चंद की फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उसका नारा ‘मै भी चौकीदार हूं’ लिखा देखकर हर कोई हैरान है। मंगलवार शाम को यह तेजी से सोशल साइट पर वायरल हो गया। सवाल उठने लगे है कि एसओ मेडिकल कैसे निष्पक्ष चुनाव करा सकते है। मामला आचार संहिता के उल्लंघन का बनता है। इसका पता लगते ही एसओ ने डीपी बदल दी।
एसओ मेडिकल कैलाश चंद का कहना कि मेरी डीपी पर ऐसा कोई फोटो नहीं लगा है। हो सकता कि बच्चों ने मोबाइल में छेड़छाड़ की हो और फोटो लग गया हो। मेरी गलत मानसिकता नहीं है। एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि कोई भी पुलिस वाला या फिर सरकारी कर्मचारी किसी भी पार्टी का प्रचार नहीं कर सकता। एसओ मेडिकल ने ऐसा किया है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग को जानकारी दी जाएगी। मामले की जांच एसपी सिटी करेंगे।