सरधना। नगर के पांडुशिला रोड पर नगर निवासी दीपक शर्मा की गणेश पेस्टीसाइड के नाम से खाद एवं बीज की दुकान है। वह शनिवार शाम दुकान बंद करके घर था। देर रात को मौका पाकर चोरों ने पीछे से दुकान में कुंबल कर दिया। चोर यहां से चार हजार रुपये, इनवर्टर बैट्री एवं एलईडी समेत काफी सामान चोरी करके ले गए। रविवार सुबह दीपक दुकान पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। उधर, मोहल्ला छावनी स्थित मोबाइल टावर से भी चोर काफी सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पाकर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी, ललित गुप्त, रिहान मलिक ने भी पुलिस ने चोरी की घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
ट्रक ने ग्रामीण के पैर कुचले, फरार
सरधना। कालंद गांव निवासी राजेंद्र रविवार को घर के बाहर बैठा था। गांव मुल्हैड़ा की ओर से आ रहे गन्नों के ओवरलोड ट्रक ने उसके दोनों पैर कुचल दिए। इस पर ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह राजेंद्र को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।