फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की बरामदगी को परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक न मिलने पर किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। दो दिन से लापता युवक की बरामदगी न होने पर परिजनों ने रविवार को थाने पर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने एक युवक पर शक जाहिर कर जांच कराए जाने की भी मांग की। अहमदनगर निवासी परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर से माहरूफ (45) लापता है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजन अनीस, महराज और शारिक ने बताया कि माहरूफ ने हाल ही में एक दुकान हापुड़ रोड पर खरीदी है। वह दुकान का 17 लाख रुपया दे चुका है। शुक्रवार दोपहर वह दुकान मालिक शाहिद से दुकान की चाबी लेने गया था। उसके बाद से नहीं लौटा। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने कहा कि पुलिस माहरूफ की तलाश कर रही है। उसके मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन निकालने का प्रयास किया जाएगा। इंस्पेक्टर से मिले आश्वासन के बाद परिजन लौट गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें