फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल से खाते से 7:90 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दौराला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्र बोस के वेतन खाते से मंगलवार को 7.90 लाख रुपये उड़ा लिए गए। बैंक जाकर शिकायत की तो पता चला कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कोई खाते से पैसा ले गया है। इसकी शिकायत हेड कांस्टेबल ने सदर बाजार थाने में की। जिस पर केस दर्ज हो गया।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल चंद्रबोस ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे उनके मोबाइल फोन पर पैसा निकलने का मेसेज आया था। बुधवार को उन्होंने बैंक में जाकर इसकी जानकारी ली तो खाते से 7.90 लाख रुपये गायब मिले। चंद्रबोस ने बैंक ऑफिसरों की मिलीभगत से पैसा निकालने का आरोप लगाकर सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। चंद्रबोस ने बताया कि बैंक अफसरों ने पासबुक के जरिये पैसा निकालना बताया है। इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने बताया कि मामला साइबर सेल का है। रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल को सूचना दे दी। उनकी टीम भी जांच करने में जुट गई। कांवड़ यात्रा के बाद पुलिस टीम बैंक में जाकर जानकारी लेगी। अभी उनको एक फुटेज हेड कांस्टेबल के जरिये दी गई है। जिसमें एक युवक है, जोकि अकाउंट से पैसा लेकर जाना बताया गया है।
विज्ञापन


खास बातें:
बैंक ऑफिसरों पर लगाया आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें