फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में दो सगे भाइयों को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली के शाहनत्थन मोहल्ले में बुधवार देर रात दो सगे भाइयों को गोली लग गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। घर में भी सफाई कर दी।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक बुधवार रात जानकारी मिली कि मोहल्ला शाहनत्थन निवासी सलमान के पैर और जुबैर के हाथ में गोली लगी है। दोनों सगे भाई हैं। उन्हें आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में उन्होंने कुछ नहीं बताया। वहीं परिवार के लोगों ने इतना ही बताया कि जुबैर के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है, जिसकी सफाई करते समय गोली चली। एक ही गोली दोनों भाइयों को लगी है। सीओ ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शादी समारोह में फायरिंग करने के मामले में जुबैर जेल जा चुका है। जुबैर की लाइसेंसी रिवाल्वर ब्रह्मपुरी थाने में जमा हो गई थी। बाद मेें किसी अधिकारी के निर्देश पर रिवाल्वर दी गई। कोतवाली पुलिस ने लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी। आज फिर इसी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें