कंकरखेड़ा (मेरठ)। शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पीड़ित युवती थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। मंगलवार को फिर से युवती सीओ दौराला के ऑफिस पहुंची। उसने बताया कि वह एमए की छात्रा है। व्हाट्स एप पर उसकी दोस्ती बुलंदशहर के रहने वाले शिवम पुत्र पवन से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने डेढ़ माह पूर्व तहरीर दी थी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया था। सीओ दौराला पंकज कुमार का कहना है कि आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। वह घर से फरार है।