फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने बर्थडे पार्टी में बुलाकर किशोर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। न्यू अशोकपुरी निवासी शुभम कुमार (17) पुत्र कैलाश 11वीं में पढ़ता है। शुभम ने बताया कि सोमवार को उसके एक दोस्त का जन्मदिन था। दोस्त ने उसे बर्थडे पार्टी में बुलाया था। जहां पर उसके दोस्त व एक अन्य युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में उसे सड़क पर फेंककर भाग गए। होश आने पर वह घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने तहरीर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी महेश चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं किशोर ने बताया ने आरोपियों ने उसकी पिटाई करते हुए वीडियो भी बना ली, जिसे वायरल कर दिया गया। किशोर ने वीडियो को पुलिस को भी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें