मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित साकेत निवासी शेखर राणा के मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप पर दूसरे समुदाय के युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इससे नाराजलोग सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि यह मामला साइबर सेल का है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।