मेरठ। शॉप्रिक्स मॉल स्थित वेब सिनेमा में शनिवार रात सीट पर बैठने को लेकर मारपीट हो गई। ब्रह्मपुरी पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार इंटरवेल में चार युवकों ने अपनी सीट चेंज कर ली थी। इसको लेकर पहले से सीट पर बैठे युवकों ने आकर विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट से सिनेमा हॉल में हंगामा हो गया। काफी देर तक शो भी बाधित रहा। रविवार को पांच युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।