मेरठ। सोहराब गेट निवासी एक युवती बीकॉम की छात्रा है। रात करीब आठ बजे वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में गोला कुआं के पास उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। वह फोन पर बात कर रही थी, इस दौरान एक बदमाश पैदल ही आया और छात्रा से मोबाइल झपटकर भाग गया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाश का पीछा भी किया। लेकिन वो सूत मार्केट की ओर भाग गया।