फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर से अगवा कर गोली मारी, दुष्कर्म की भी आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/किठौर। किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को तीन युवकों ने अगवा कर गोली मार दी। किशोरी गंभीर हालत में गांव के बाहरी छोर पर पड़ी मिली। परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म होने का अंदेशा जताया है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

घटना किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। परिजनों के अनुसार उनकी 17 साल की बेटी रविवार शाम गली में हैंडपंप पर पानी भर रही थी। तभी गांव के तीन युवक आए और उनकी बेटी को उठाकर ले गए। उसने शोर मचाया। परिजनों ने 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से किशोरी की तलाश की। कुछ देर बाद किशोरी गांव में खेतों की ओर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसके सीने में गोली मारी गई थी। बेटी को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस और परिजनों ने किशोरी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ किठौर और अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) मेडिकल अस्पताल पहुंचे। एसीएम ने किशोरी के बयान दर्ज किए। देर रात सीओ किठौर थाना पुलिस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर और कई स्थानों पर दबिश दे रहे थे।
विज्ञापन

आठ दिन पहले भी हुई थी कोशिश
किशोरी के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने आठ दिन पहले भी घर में घुसकर उनकी बेटी का मुंह दबाकर अगवा करने की कोशिश की थी। लेकिन लोक लाज की वजह से वे पुलिस तक नहीं गए थे। उनका आरोप था कि आरोपियों ने उनकी बड़ी बेटी के साथ भी हैवानियत की थी।
पहले से ही चल रही तनातनी
एसपी देहात और सीओ ने बताया कि घायल किशोरी ने जिस एक शख्स को इस घटना में आरोपी बनाया है, उसके पिता की करीब तीन साल पहले हत्या हो गई थी। इसमें पीड़ित किशोरी के दो भाई भी आरोपी हैं। दोनों जेल में हैं। पहले से ही इन दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही है। संभवत: इसी रंजिश या मुकदमेबाजी की वजह से ये घटना हुई है। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
रेप की बात नहीं
एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार किशोरी के परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। किशोरी ने भी इस बारे में नहीं बताया है।
विज्ञापन

खास बातें
किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरेशाम हुई घटना
परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई, पुलिस का इंकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें