फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी हत्यारोपी मांगे के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के सोहरका गांव में नरेंद्र हत्याकांड के चश्मदीद गवाह नरेंद्र के पुत्र भोलू और नरेंद्र की पत्नी निछत्तर कौर की सरेआम हत्या के मामले में पुलिस पांच दिनों बाद भी हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन

इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी मांगेराम के घर पर रविवार शाम पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही का नोटिस चस्पा कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस जल्द ही आरोपी के घर की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। रविवार शाम सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली सोहरका गांव पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और हार्डडिस्क को कब्जे में ले लिया। फुटेज को पुलिस ने कॉपी करने के बाद एहतियात के तौर पर सुरक्षित रखा है। दोहरे हत्याकांड की विवेचना इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली कर रहे हैं। विवेचक का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क और डीवीआर को सील कर कर दिया गया है। दोहरे हत्याकांड में सबसे ठोस सुबूत को पुलिस चार्जशीट के साथ कोर्ट में पेश करेगी।
मांगे के बारे में बताओ, 25 हजार पाओ
परतापुर पुलिस ने शाम को सोहरका गांव में लाउडस्पीकर से घोषणा की कि दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मांगे उर्फ विनय पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। जो मांगे के बारे में बताएगा, उसे यह इनाम दिया जाएगा। नाम बताने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। मांगे के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तुरंत पुलिस को बताएं। मांगे हत्यारोपी है। गांव में कोई भी इसे शरण न दें। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। हालांकि इस दौरान गांव की गलियों में खामोशी छायी रही। उसके बाद पुलिस ने मांगे के घर के मुख्य गेट पर कुर्की की उद्घोषणा के आशय का नोटिस चस्पा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहरका दोहरा हत्याकांड
इंस्पेक्टर राशिद अली को सौंपी गई मुकदमे की विवेचना
हत्याकांड के सुबूत, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और हार्डडिस्क कब्जे में लेकर सील की
पांचवें दिन भी नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी, दावे ताबड़तोड़ दबिश के
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें