फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक पुलिस का कबाड़ी बाजार में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को कबाड़ी बाजार में छापा मारा। पुलिस एक अपहृत महिला व उसके दो बच्चों को बरामद करने आई थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस एक आरोपी को साथ लेकर आई थी।
विज्ञापन

एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता के मुताबिक कर्नाटक के तमकुर जनपद की पुलिस मंगलवार शाम मेरठ पहुंची। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले एक युवती और एक महिला का कर्नाटक से अपहरण हुआ था। महिला के साथ दो बच्चे भी हैं। युवती जैसे तैसे बंधन मुक्त होकर कर्नाटक पहुंच गई। उक्त युवती ने बताया है कि महिला और उसके बच्चों को मेरठ के कबाड़ी बाजार में बंधक बनाकर रखा हुआ है। कर्नाटक की पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर से महिला का पता लगाया। देर रात तक पुलिस ने उनकी तलाश में कबाड़ी बाजार खंगाला, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें