फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चोरी करना था मोटा कैश, तीन धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
विंडो एसी उखाड़कर बैंक में घुसने वाले धरे
विज्ञापन

मेरठ। नवीन मंडी स्थित पीएनबी में चोरी करने की कोशिश करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग ब्रह्मपुरी में ट्रक लूट के साथ लूट व चोरी की एक दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एएसपी सतपाल सिंह ने मंगलवार दोपहर को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि नवीन मंडी में पांच जनवरी की रात तो चोरों ने पीएनबी में चोरी की कोशिश की थी। बैंक का सायरन बजा तो चोर भाग निकले। मौके पर कटर, प्लास, लोहे की रॉड और एक मोबाइल मिला था। मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंची है।
विज्ञापन

सोमवार रात को सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और एसओ टीपीनगर बृजेश शर्मा ने तीनों चोरों को पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपी बाबू निवासी जाहिदपुर, इमरान निवासी जाहिदपुर और मुकेश निवासी जाहिदपुर थाना खरखौदा हैं। तीनों के पास से लोहे का कटर, एक तमंचा, पिकअप गाड़ी बरामद की है। तीनों पर लूट और चोरी के 11 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने बिजली बंबा बाईपास पर लोहे से भरे ट्रक को लूटने के बाद चालक को जंगल में फेंक दिया था। हापुड़ रोड पर बिजली के तार चोरी, टांसफार्मर चोरी व कई बंद घरों में चोरी की वारदात भी आरोपियों ने कबूली हैं।
विज्ञापन


कोहरा होते ही घुसे बैंक में
गैंग के सरगना बाबू ने बताया कि प्लानिंग मुकेश ने की थी। उन्होंने बैंक से मोटी रकम चोरी करने की प्लानिंग बनाई थी। पेशे से तीनों गाड़ी चलाने के साथ मजदूरी भी करते हैं। घटना वाले दिन शाम छह बजे ही मंडी गेट पर पहुंचकर चाय पी। इसके बाद पीएनबी की रेकी की। रात में जैसे ही कोहरा पड़ना शुरू हुआ वे बैंक की पिछली दीवार से विंडो एसी उखाड़कर अंदर घुस गए। तीनों ने बताया कि उन्होंने प्लास से सीसीटीवी कैमरे की लाइन के तार व टेलीफोन लाइन के तार काट दिए। उन्होंने बिजली का केबल भी काटना था, लेकिन उससे पहले ही बैंक में सायरन बज गया। लगा कि पुलिस आ जाएगी। जिसके बाद वे भाग गए। पकड़े गये मुकेश ने बताया कि उसके भाई की पिकअप गाड़ी है जिसमें वह रात में चोरी का सामान ले जाते थे। वहीं इमरान अपने साले राजा के साथ भी चोरी कर चुका है। राजा ट्रक लूट में जेल में बंद है।

खास बात
नवीन मंडी स्थित पीएनबी में घुसे थे चोर, सायरन बजते ही भागे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें