दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया युवक बहा
मुरादनगर। चार दोस्तों के साथ रविवार को नहाने आया युवक गंगनहर के पानी में बह गया। बताया गया है कि युवक तैर कर नहर पार करते समय डूबा है। पुलिस और परिजनों ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की।
गाजियाबाद विजय नगर निवासी विकास कुमार सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मेरठ मंडल अध्यक्ष है। विकास कुमार सिंह ने बताया कि उनका भाई हरेंद्र सिंह(29)पुत्र ब्रजभान रविवार को अपने चार दोस्त शानू व प्रशांत समेत मुरादनगर गंगनहर में नहाने आया था। शाम करीब साढ़े चार बजे उसके चारों दोस्त गंगनहर के किनारे नहर रहे थे, बताया गया है कि हरेंद्र सिंह तैर कर नहर पार करने की कोशिश करते समय डूब गये। दोस्तों ने शोर मचाया तो गंगनहर शनि मंदिर पर मौजूद गोताखोरों ने नहर में छलांग लगा दी, काफी कोशिश के बाद भी हरेंद्र सिंह का पता नहीं चल सका। पुलिस और परिजनों गोताखोरों की मदद से उसकी नहर में तलाश कर रहे है।
तीन दिन में युवक के डूबने का दूसरा हादसा
गंगनहर के में नहाते समय डूबने की तीन दिन मे दूसरी घटना है। तीन दिन सिहानी निवासी राहुल नाम का 18 वर्षीय युवक अपने दोस्तों केे साथ नहाने के दौरान निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर में नहाने के दौरान डूब गया। युवक के परिजनों ने निवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ररिवार को युवक का शव चितौड़ा पुल के निकट बरामद करा दिया गया।