खरखौदा। राजस्व प्राप्ति के नौ लाख रुपये वसूलने जमा नहीं करने पर विद्युत निगम के अभियंता के आदेश पर लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अनुसार उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड तृतीय खरखौदा पर तैनात लाइनमैन राजकुमार पुत्र बाबूराम क्षेत्र में राजस्व वसूली करता है। कुछ दिन पहले राजकुमार ने खरखौदा क्षेत्र से 9,15358 रुपये की वसूली की थी। राजकुमार ने यह रकम विभाग में जमा नहीं कराई। जिस कारण शुक्रवार को राजकुमार के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, लाइनमैन राजकुमार कर कहना है कि जिस दिन वह वसूली कर घर गया उसी दिन बेटी प्रेमी संग वसूली की पूरी रकम लेकर फरार हो गई थी। इस मामले में उसने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।