सिटी रेलवे स्टेशन पर मारपीट, चाकूबाजी
मेरठ। सिटी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दो लोगों में मारपीट हो गए। इनमें एक चाकू लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में मस्तान और नूर आलम के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट हुई जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। नूर आलम ने आरोप लगाया कि मस्तान ने उस पर चाकू से वार किया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। एसओ रेलवे रोड विनोद कुमार के अनुसार नूर आलम की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।
तमंचे के साथ पकड़ा
मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान मलियाना निवासी राहुल को तमंचे के साथ पकड़ा है। वो रात को संभवत: किसी घटना की फिराक में था। उसका चालान कर दिया गया है।