बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास मामा होटल पर खड़े कैंटर से युवक ने 5700 रुपये चोरी कर लिए। इस दौरान लोगों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को पकड़ कर कोतवाली ले आई। इस संबंध में कैंटर चालक कुरबान पुत्र फिरोज निवासी लिलोन जनपद शामली ने आरोपी रिजवान पुत्र जुल्फिकार निवासी बड़कली जनपद मेरठ के खिलाफ कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ब्यूरो