कंकरखेड़ा। तुलसी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा देवी प्रसाद गिरि की खिर्वा रोड पर रोड़ी-डस्ट व बदरपुर की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका मकान है। बुधवार रात हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाश उनके घर में घुस गए और तमंचे के बल पर उनको बंधक बना लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और कमरे बंधक बनाकर बंद कर दिया। इसके बाद वे सेफ में रखे करीब दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि मामला लूटपाट का नहीं बल्कि लेनदेन का है। जेवरी गांव निवासी एक व्यक्ति से रिटायर्ड दरोगा का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।