मेरठ। शहर में मंगलवार को कई स्थानों पर जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन चालकों को जाम में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली रोड पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
दोपहर के समय जैसे ही स्कूलों की छुट्टी हुई तो वेस्ट रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। बच्चों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। जाम में बच्चों को लाने ले जाने वाले ऑटो, ई रिक्शा और अन्य वाहन भी फंस गए। सोफिया के बाहर भी जाम का बुरा हाल रहा। बच्चा पार्क चौराहे से लेकर ईव्ज चौराहे तक भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर के समय हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी जाम लगा रहा। शाम को फिर से दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे के बाहर जाम लग गया। केसरगंज से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक भी जाम की स्थिति बनी रही।