फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा मंडराया, जोन में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नोएडा से दो संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकवादियों रूबैल अहमद और मुसर्रफ हुसैन की गिरफ्तारी के बाद मेरठ जोन में अलर्ट जारी हो गया है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस का मानना कि आतंकी कांवड़ यात्रा में बड़ी घटना कर सकते हैं। जिसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एनएसजी कमांडो तैनात करने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि नोएडा से आतंकियों की गिरफ्तारी खतरनाक संकेत है। केंद्र और उत्तर प्रदेश की तमाम सुरक्षा एजेंसियों दोनों आतंकियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में पहले भी आतंकियों के छिपने का खुलासा हो चुका है। इसको देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा कि नोएडा में पकड़े गए आतंकियों के साथी कहीं वेस्ट यूपी में तो नहीं छिपे हैं। वैसे भी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय तैयारियां चल रही हैं। पुलिस, पीएसी व आरएएफ की ड्यूटियां लगनी शुरू हो गई हैं।
यूपी में 12 बांग्लादेशी गायब
यूपी में 12 बांग्लादेशियों का गायब होना बताया गया है। जिनकी तलाश में पुलिस लगी है। सवाल उठता है कि आखिर ये बांग्लादेशी कहां हैं। अब उनकी तलाश में सुरक्षा एजेंसियां भी जुटी हैं।
विज्ञापन

एनएसजी कमांडो लगाने की तैयारी
डीजीपी ओपी सिंह ने मेरठ में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान प्रेसवार्ता में कहा था कि इस बार कांवड़ यात्रा में एनएसजी कमांडो लगाए जाएंगे। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना कि कांवड़ यात्रा में एनएसजी कमांडो लगाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जल्द ही कमांडो आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


खास बातें:
- दो आतंकी के पकड़े जाने पर हुआ अलर्ट
- एनएसजी कमांडो लगाने की पूरी तैयारी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें