मेरठ। 11वीं की छात्रा कोमल द्वारा कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस परिजनों के भी बयान दर्ज करने पहुंची। परिजनों ने पुलिस से कहा कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि कि रविवार दोपहर को वह घर पर सोए हुए थे। उस समय कोमल घर पर थी। उसके बाद कोमल घर से चली गई। उन्हें शाम को कोमल घर पर नहीं मिली। पहले परिजनों ने सोचा कि हो सकता है कि कोचिंग सेंटर गई हो या किसी सहेली के साथ चली गई। रात में जब पुलिस ने सूचना दी तो उन्हें पता चला। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि सोमवार को पुलिस ने कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए गए थे। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।