मेरठ। रेलवे अफसरों में मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच जब टीपीनगर क्षेत्र में नई बस्ती के पास चेन पुलिंग कर संगम एक्सप्रेस को रोक दिया गया। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब 22 मिनट बाद जब रेलवे की टीम ने ट्रेन के एसी कोच में एसी चालू कराया तो ट्रेन रवाना हो सकी। बताया गया कि एसी कोच में बैठे यात्रियों ने हंगामा करते हुए एसी चलाने की मांग की। उसके बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। यात्रियों ने कहा कि एसी कोच में एसी नहीं चलाया गया। यात्री इतनी गर्मी में कैसे बैठ सकेंगे।