मेरठ। बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर रासुका लगाने को लेकर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, डीएम अनिल ढींगरा बुधवार को लखनऊ में एडवाइजरी बोर्ड के सामने पेश हुए। जहां पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने योगेश के खिलाफ बोर्ड को पुख्ता सुबूत सौंपे। वहीं, योगेश वर्मा के पक्ष को भी बोर्ड भी सुना। बता दें कि दो अप्रैल को उपद्रव के मामले में पुलिस ने योगेश वर्मा को मुख्य आरोपी बनाया था। एसएसपी ने बताया कि योगेश वर्मा के खिलाफ काफी सुबूत हैं। रासुका लगाने का फैसला जारी रहेगा। बोर्ड का फैसला भी एक सप्ताह में आ जाएगा।