मेरठ। श्यामनगर लिसाड़ी गेट निवासी फारूख राणा प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनका बेटा फैज राणा (21) बाईपास स्थित एक कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। परिजनों के अनुसार फैज बुधवार सुबह घर से कॉलेज के लिए निकला था। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। उसकी बाइक पुराना बागपत अड्डा के पास मिली। परिजनों ने अपहरण का अंदेशा जताकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ कोतवाली के अनुसार छात्र का मोबाइल बंद आ रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।