हप्पू और प्रमोद गैंग के बदमाश में गाली गलौच
बागपत। कचहरी के निकट पुलिस घेरे के बीच कुख्यात अपराधी अजीत उर्फ हप्पू को मेरठ जेल से पेशी पर लाया गया। इसी समय बागपत जेल से एक लाख के इनामी रहे प्रमोद गांगनौली गैंग का एक बदमाश भी कोर्ट में पेशी पर आया हुआ था। आमने-सामने आने पर दोनों में कहासुनी हुई। मारपीट तक की नौबत आ गई। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग किया और वापस जेल ले गई। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले हप्पू के भाई शीलू की कचहरी स्थित हवालात में प्रमोद गैंग के सदस्यों ने पिटाई कर दी थी। इसके बाद से हप्पू बौखलाया हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी । इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।