फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त किशोरी को बरामद नहीं कर पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अगवा किशोरी को पुलिस आठ दिन बाद भी बरामद नहीं कर पाई है। इससे गांव में तनाव बढ़ रहा है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने अपनी कार से युवक और किशोरी को पंजाब के नया शहर तक छोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आठ दिन पूर्व तीन-चार युवक 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गए थे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी गई थी। पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न होने पर रविवार को गांव में पंचायत भी हुई । इसमें पीड़ित परिवार का साथ देने का निर्णय लिया था। इस मामले में आठ दिन बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर पाई है। किशोरी के परिजन किशोरी को सहारनपुर जिले के किसी गांव में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने सहारनपुर निवासी कार चालक विकास को हिरासत में लिया है। पूछताछ में विकास ने बताया कि आरोपी युवक उसकी ही कार से युवती को अगवा कर लाए थे। उसने युवक व किशोरी को पंजाब के नया शहर में छोड़ा था। किशोरी पंजाब में ही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामद के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें