मेरठ। तिहरे हत्याकांड में जिला जेल में बंद कैदी की हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने कैदी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। एसओ मेडिकल सतीश कुमार के अनुसार नौ साल पहले सोतीगंज में साहबुद्दीन, जाकिर और ताहिर की हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में निजाम (80) सजायाफ्ता कैदी है। शनिवार देर रात हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैदी की सुरक्षा में जेल के अलावा थाने से भी पुलिस लगाई गई है।
चोरी में युवक गिरफ्तार
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र के हनुमान विहार निवासी महिला अनुसुईया के घर में चोरी हुई थी। महिला ने मेडिकल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मंगलसूत्र, अंगूठी, नकदी और तमंचा बरामद किया है। मोहन मेडिकल क्षेत्र में किराए पर रह रहा था।