फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबलू के तीजे में साथ आया झिटकरी गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। झिटकरी गांव में बुधवार को बबलू का तीजा हुआ। बबलू के परिवार वालों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने के चलते गांव वालों ने तीजा में जलपान के लिए सहयोग किया। इस दौरान सीओ सरधना संतोष कुमार और एसओ धर्मेंद्र राठौर समेत पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

तीजा के दौरान बबलू के भाई महेंद्र ने कहा कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। तीजे पर आने वाले रिश्तेदारों के खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर पीड़ित परिवार परेशान था। जिस पर पूर्व प्रधान अशोक सिरोही व ग्रामीणों ने एसडीएम व तहसीलदार के सामने यह बात रखी। जिसके बाद राशन डीलर ने एक बोरा गेहूं और एक बोरा चावल बबलू के परिजनों को उपलब्ध कराया। बाकी खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि बबलू का परिवार बेहद गरीब है। प्रशासन को चाहिए कि बबलू के परिवार की सुरक्षा के साथ ही आर्थिक मदद की जाए।
सुरक्षा में भी रही दहशत
बुधवार को पुलिस सुरक्षा के बाद भी बबलू के परिवार के सदस्यों में दहशत का माहौल बना रहा। उन्हें डर है कि कहीं पुलिस की नजर बचते ही हत्यारोपी उनके साथ भी अनहोनी न कर दें। सीओ सरधना ने बताया कि बबलू के परिवार की सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं मृतक बबलू के भाई महेंद्र ने कहा कि जिस तरह से अतुल व कुलदीप ने पुलिस के घेरे को तोड़कर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, उससे साफ है कि पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी में लापरवाही बरती। उनका एनकाउंटर होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए राशन डीलर ने भिजवाया राशन
- पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में हुआ तीजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें