फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-58 पर लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-58 पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन

मेरठ। एनएच-58 पर शनिवार दोपहर भीषण जाम लग गया। मोदीनगर से लेकर मेरठ में परतापुर तिराहे तक हाईवे जाम की चपेट में आ गया। पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य किया। इस दौरान हजारों यात्रियों को कई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।
मोदीनगर निवासी छात्रा की हत्या से गुस्साए लोगों ने मोदीनगर में एनएच-58 पर हंगामा कर जाम लगा दिया। ऐसे में वाहनों की लाइन लगी तो जाम मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल तक आ गया। खरखौदा तिराहे पर भी पुलिस की कोई ड्यूटी नहीं थी। जिसके बाद हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ती गई और जाम परतापुर तिराहे तक आ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार, टीएसआई डीडी दीक्षित के अलावा परतापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन हाईवे पर करीब 12 किमी लंबे जाम को लेकर पुलिस का सिस्टम भी बेबस रहा। जिसके बाद एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस को निर्देश दिए कि मोहिउद्ीनपुर में खरखौदा कट से आने वाले वाहनों को रोका जाए। चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे जाम खोला गया। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि मोदीनगर में जाम लगा था। जिसके बाद हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम लगता गया।
खास बात
चार घंटे बाद यातायात हुआ सामान्य, लोग होते रहे परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें