गंगानगर में डेयरी से किशोर लापता
गंगानगर। गंगाधाम कॉलोनी के सामने संसार सिंह डेयरी चलाते हैं। यहां भावनपुर थाना क्षेत्र के बक्सर निवासी अजय (15) पुत्र कालू काम करता है। पिता कालू के मुताबिक अजय शुक्रवार सुबह डेयरी पर गया था। जहां से वह लापता हो गया। डेयरी संचालक संसार सिंह के मुताबिक अजय ने सुबह डेयरी पर आकर काम किया। करीब साढे़ आठ बजे वह शोच जाने की बात कहकर डेयरी से रजपुरा की तरफ गया, लेकिन उसके बाद लौटा नहीं। परिजनों ने तहरीर दी है। पिता कालू के मुताबिक अजय चार भाइयों में तीसरे नंबर का है।