दोघट (बागपत)। पुलिस ने टीकरी में विवेक हत्याकांड में नामजद एक आरोपी के घर की कुर्की की। इस दौरान पुलिस को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा।
कस्बा टीकरी निवासी विवेक पुत्र विक्रम की 12 सितंबर 2016 को मैन बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां गुड्डी ने पांच लोगों को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई । जांच के बाद प्रकाश में आने पर पुलिस ने 50 हजारी मोनू जाट रोहटा मेरठ को भी शामिल किया। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया विवेक हत्याकांड में 50 हजारी मोनू जाट समेत चार लोगों को जेल भेजा। जबकि बिट्टू और संजीव अभी भी फरार हैं। कोर्ट के बार-बार नोटिस देने के बाद भी दोनों पेश नहीं हो रहे हैं। इसके चलते बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने संजीव के घर के सामान की कुर्की की। पुलिस का आरोपी के परिजनों ने विरोध भी किया। पुलिस विरोध के बाद भी सामान की कुर्की कर लौटी। टीम में एसएसआई जगदीश सिंह, एसआई नरेंद्र शर्मा, कांस्टेबल रामेंद्र कुमार, सचिन आदि रहे