फौजी की पत्नी से चेन लूटी
कंकरखेड़ा। श्रद्धपुरी निवासी अलका पत्नी मनोज ने बताया कि उसके पति आर्मी में हैं। शुक्रवार तड़के वह डेयरी से दूध लेकर घर लौट रही थी। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और कनपटी पर तमंचा रखकर चेन लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़िता ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।