मोदीपुरम। डेढ़ साल से गायब पति यामीन और दो बच्चों अलीना और अयान का अभी तक पता न चलने से मायूस महिला रेशमा ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने उसके बच्चे बरामद नहीं किए तो वह एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह कर लेगी। प्रोग्रेसिव वुमन वेलफेयर सोसाइटी की सचिव पूजा सिंह के साथ मंगलवार को एसएसपी के पास पहुंची रेशमा ने बताया कि उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ 14 जुलाई को पल्लवपुरम थाने पर केस दर्ज कराया था। लेकिन आरोपियों से मिल चुकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।