लापता किशोर का सुराग नहीं मिला
मेरठ। 28 जुलाई से लापता मेवला के किशोर का कोई सुराग नही लगा है। पुलिस काल डिटेल के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। टीपी नगर क्षेत्र अंतर्गत मेवला निवासी निखिल (17) पुत्र मुकेश दिल्ली रोड स्थित अग्रवाल फर्नीचर में काम करता है। 28 जुलाई की शाम वह दुकान से घर नहीं पहुंचा। फोन पर बात की तो उसने खुद को रिठानी में बताया, लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने उसकी थाना ब्रह्मपुरी पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। किशोर को परिजन सोमवार को भी थाने पहुंचे । उधर पुलिस ने फर्नीचर की दुकान पर जाकर दुकानदार से भी जानकारी ली। पुलिस इस बात का पता कर रही है कि निखिल किस लोगों के संपर्क में था। गायब होने से पहले उसकी मोबाइल पर किससे बात हुई थी।