बंद मकान, दुकान में हजारों की चोरी
मेरठ। लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी मोहम्मद फारूक दिल्ली में कपड़ों का काम करता है। सोमवार को फारूक पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में शादी में गया था। इस बीच बदमाशों ने बंद घर के ताले तोड़कर 18 हजार रुपये और सोने, चांदी की ज्वैलरी चोरी कर ली। मंगलवार दोपहर पीड़ित घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर के दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि बदमाशाें ने छत के रास्ते घर में घुसकर ताले तोड़कर चोरी की है। चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान ले गए। वहीं हापुड़ रोड पर जाकिर कॉलोनी में आबिद की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। सोमवार रात बदमाशाें ने दुकान के ताले तोड़कर करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। दोनों वारदात की तहरीर दी गई है।