कंकरखेड़ा। जगदीशपुरम निवासी सीमा देवी पत्नी ऋषिपाल बृहस्पतिवार को बाजार से शॉपिंग करके बेटी प्रज्ञा के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। सरधना रोड स्थित कस्बा पुलिस चौकी के सामने दो बदमाशों ने उसका पर्स लूट लिया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने तहरीर दी है।