मेरठ। शनिवार को कचहरी परिसर से बाहर जाते समय स्कूटर और बाइक में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि बाइक चालक ने स्कूटर चालक पर लोहे की चेन से हमला बोल दिया। वकीलों ने इसका विरोध किया तो बाइक चालक के साथ मौजूद एक महिला ने वकीलों और आम लोगों से गालीगलौज कर दी। वकीलों के अनुसार इसकी सूचना कचहरी चौकी पुलिस और कचहरी में तैनात पुलिस बल को दी गई। लेकिन मौके पर नहीं पहुंचा। बाइक चालक और महिला देर शाम तक कचहरी परिसर में चक्कर लगाते रहे।