कंकरखेड़ा। छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर शनिवार को छात्र आपस में भिड़ गए। पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी इंटर की छात्रा सरधना रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर जाती है। कोचिंग में एक छात्र अपने साथियों के साथ उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट्स करता है। छात्रा ने इसकी शिकायत साथ पढ़ने वाले परिवार के एक युवक से की थी। जिस पर वह युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और आरोपी छात्र की पिटाई कर दी। जिसके बाद आरोपी छात्र ने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।