मेरठ। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक के मुताबिक मानसरोवर कॉलोनी निवासी दरोगा अमित कुमार का पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी भी कांस्टेबल है। बताया कि दरोगा अमित बृहस्पतिवार रात घर पहुंचा तो दंपति में विवाद हो गया। अमित ने एसएसपी से फोन पर पत्नी की शिकायत की। इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंचती आरोप है कि दरोगा ने पत्नी की पिटाई कर दी, जिसमें पत्नी चोटिल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट के बाद दरोगा पर केस दर्ज होगा।