फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधवपुरम में मदरसा खोल नमाज पढ़ाने पर एतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। माधवपुरम सेक्टर 4 में एक प्लॉट पर निर्माण कराकर वहां मदरसा शुरू कर दिया गया। अब वहां नमाज पढ़ी जाने लगी। भाजपा नेता की इस शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। संचालकों द्वारा कोई अनुमति न दिखाने पर वहां चल रही गतिविधियां रुकवा दी गईं।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव गोयल ने पुलिस को सूचना दी कि माधवपुरम सेक्टर-4 में कुछ माह पूर्व लोगों ने एक प्लॉट में बडे़ हॉल का निर्माण कराया था। अब उस हॉल में सार्वजनिक रूप से लोग नमाज अदा करने लगे हैं। ये रिहायशी कालोनी आवास विकास की आवासीय योजना में बसी है। ऐसे में यहां पर कोई भी मदरसा भी नहीं बनाया जा सकता। आरोप लगाया कि अब यहां मस्जिद बनाने की कोशिश हो रही है, जिससे यहां का माहौल खराब हो सकता है। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय और माधवपुरम चौकी इंचार्ज मुकेश मौके पर पहुंचे और जांच की।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के अनुसार यहां मिले व्यक्ति ने बताया कि यहां मदरसे में बच्चों को धार्मिक तालीम दी जाती है। वो बच्चों को पढ़ाता है। मस्जिद निर्माण के प्रयास की बात से उसने इंकार किया। उससे जब मदरसा संचालन की अनुमति मांगी गई तो वह दिखा नहीं सका। इंस्पेक्टर ने कहा कि ये सब बिना अनुमति के नहीं होगा इसलिए इन गतिविधियों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ अखिलेश भदौरिया ने भी मौके पर जाकर जांच की। शाम को मुस्लिम समाज के लोग थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने साफ कह दिया कि बिना अनुमति ये सब नहीं होगा।
विज्ञापन

सख्ती से निपटेंगे
बिना अनुमति मदरसा नहीं चल सकता। न ही वहां कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। यदि कोई नियम विरुद्ध कार्य करेगा तो पुलिस-प्रशासन सख्ती से निपटेगा। -रणविजय सिंह एसपी सिटी
विज्ञापन



खास बातें:
भाजपा नेता ने की शिकायत, नहीं मिली मदरसे की अनुमति, पुलिस ने गतिविधियां रुकवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें