फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सीओ की पुत्रवधू से लूट, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड सीओ की पुत्रवधू से लूट
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर में बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम रिटायर्ड सीओ की पुत्रवधू से पर्स और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश सिर में तमंचे की बट मारकर फरार हो गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में कुटी चौराहे के पास रिटायर्ड सीओ पूरन सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। रिटायर्ड सीओ के बेटे मनोज कुमार की पत्नी मेधावी सिंह बृहस्पतिवार दोपहर दवा लेकर ई रिक्शा से अपने घर जा रही थीं। एफ ब्लॉक के सामने महिला ई रिक्शा से उतरकर अपने घर की तरफ पैदल जाने लगी। इस बीच पीछे से बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और महिला के हाथ से पर्स झपट लिया। इस पर महिला एक बदमाश से भिड़ गई। जिसके बाद बदमाश ने महिला के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश मोबाइल फोन और पर्स लूटकर भाग गए। वहीं महिला बेहोश हो गई। वहीं सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद नौचंदी पुलिस पहुंची और महिला को परिजनों की मदद से अस्पताल लेकर गई। पीड़िता ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था जबकि दूसरे ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पर्स में चार हजार रुपये और अन्य कागजात थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चला, नहीं तो भीड़ आ जाएगी
पीड़िता ने बताया कि बाइक चलाने वाले बदमाश ने दूसरे युवक से कहा था कि गोली चला दे, नहीं तो भीड़ आ जाएगी। दूसरे बदमाश ने तमंचे से गोली चलाई, लेकिन वह मिस हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें