फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र हापुड़ से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता छात्र हापुड़ से बरामद
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र से बुधवार को लापता हुए छात्र को मेडिकल पुलिस ने हापुड़ से बरामद कर लिया। अजंता कॉलोनी निवासी हरीश कुमार नगर निगम में चालक हैं। उनके मझले बेटे अनिकेत (16) ने इसी साल बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर से कक्षा सात की परीक्षा दी है। बुधवार दोपहर छात्र घर से चला गया था। परिजनों ने मेडिकल थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि छात्र ने पूछताछ में बताया कि परिजनों से नाराज होकर वह घर से गया था। खरखौदा में पहले अपने दोस्त के साथ रहा। उसके बाद दोस्त ने छात्र को होटल में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को छात्र से संपर्क हुआ तो उसने कहा कि मैं अपनी मम्मी पापा का परेशान नहीं करना चाहता और घर आ रहा हूं। लेकिन छात्र खरखौदा से हापुड़ में रेलवे स्टेशन पर चला गया। जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें