फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा, मेरठ के ध्यानार्थ ------Meerut

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के युवक ने की दोस्त की हत्या
विज्ञापन

मुरादाबाद के गुरहट्टी में जवाहर धर्मशाला में हुई वारदात
हत्या के बाद आरोपी ने परिजनों को की शव ले जाने के लिए कॉल
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। गुरहट्टी के पास जवाहर धर्मशाला में बृहस्पतिवार रात एक युवक की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके ही दोस्त पर है। वारदात की सूचना भी आरोपी ने ही कॉल कर युवक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि युवक शराब के नशे में था। उसके सिर में चार बार ईंट से वार किया गया है।
अमरोहा के जय ओम नगर में रहने वाला हरिओम सैनी (22) मुरादाबाद में मजदूरी करता था। वह गुरहट्टी के पास स्थित जवाहर धर्मशाला में साथी सोनू निवासी किला खेड़ा, मेरठ के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सोनू ने कॉल कर सूचना दी कि हरिओम की किसी ने हत्या कर दी है, उसका शव धर्मशाला के अंदर कमरे के अंदर पड़ा है। हरिओम का भाई बलवीर मुरादाबाद आया।
विज्ञापन

बलवीर ने तहरीर देते हुए बताया कि हरिओम अपने दोस्त सोनू के साथ सुल्फे का नशा करता था। आरोप है नशे के विवाद में सिर में ईंट मारकर हरिओम की हत्या सोनू ने कर दी है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सोनू के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीम लगी हैं।
विज्ञापन


मोबाइल एप से खुला राज
हरिओम की हत्या के बाद जब उसके परिजनों को सूचना दी गई तो कॉल करने वाले युवक (कॉलर) ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की थी। मोबाइल एप के जरिए खुलासा हुआ है कि कॉल करने वाला युवक हरिओम का हत्यारोपी सोनू है। पुलिस ने कॉल की तो आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि हरिओम की हत्या रात करीब दस बजे की गई है। उधर, परिजनों ने बताया कि सुबह करीब साढे़ छह बजे उनको सूचना दी गई है। कॉल करने वाले व्यक्ति के ही आरोपी होने की जानकारी लगने के बाद परिजन अंदेशा जता रहे हैं कि शव के साथ सोनू करीब आठ घंटे कमरे में ही रुका हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें