फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ नेता की पिटाई में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संघ कार्यकर्ता को पीटने के मामले में बुधवार देर रात लालकुर्ती पुलिस ने दूसरे समुदाय के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जामुन मोहल्ला लालकुर्ती निवासी आरएसएस कार्यकर्ता नकुल की दूसरे समुदाय के लोगोें ने पिटाई कर दी थी। जिसमें नकुल ने छह लोगों को नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया था। इस मामले में लालकुर्ती पुलिस ने पूछताछ के लिए बेकसूर आठ लोगों को हिरासत में लिया था।
पुलिस ने बेकसूर लोगों को छोड़ने के एवज में नामजद आरोपी सौंपने की बात उनके परिजनों से कही। देर रात स्थानीय लोग तीन नामजद आरोपियों कैफ, अजीम, सौबी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार दिखाकर बेकसूर लोगों को छोड़ दिया। थाने पहुंचे युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली ने आरोप लगाया कि मारपीट दोनों तरफ से हुई। लेकिन पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- लालकुर्ती बकरी मोहल्ला में मंगलवार रात हुई थी घटना
- नामजद आरोपी सौंपे तो पुलिस ने छोड़े बेकसूर आठ लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें