फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को गोली मारने वाला प्रेमिका का भाई पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर/मेरठ। रजपुरा चौकी के पास शनिवार को जिस युवक को गोली मारी गई थी। उसका पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि महिला ने फोन करके प्रेमी को बुलाया था। उसके बाद अपने भाई को बुला लिया। पुलिस ने बहन-भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ दिनेश चंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह हस्तिनापुर निवासी हरीश गंगानगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आया था। युवक को उसकी प्रेमिका ने ही फोन करके बुलाया था। पुलिस का कहना है कि दोनों में कई बार विवाद हो चुका था। आरोपी हरीश ने एक वीडियो वायरल कर दी थी। इससे महिला परेशान थी। जिसके बाद महिला ने अपने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए फोन करके बुला लिया। बाद में महिला की सूचना पर उसका भाई दोस्त अनुज उर्फ ऐडा के साथ पहुंचा। इस दौरान महिला के भाई और प्रेमी के बीच कहासुनी हो गई। पहले कार में गिराकर हरीश को पीटा गया था। उसके बाद तमंचे से हरीश को गोली मार दी गई थी। हरीश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि महिला के खिलाफ साजिश रचने और उसके भाई समेत दो आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को भाई-बहन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें