फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रंगदारी के मामले में नामजद आरोपी एसएसपी ऑफिस पहुंचा। इसकी जानकारी लगते ही दो दर्जन से अधिक वकील वहां पर पहुंच गए। आरोपी की गिरफ्तारी न करने पर वकीलों ने हंगामा कर दिया। जानकारी पर सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची। तब जाकर आरोपी को पकड़ा गया।
विज्ञापन

एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ला ने बताया कि बनी सराय कोतवाली निवासी हाजी इलियास के खिलाफ खरखौदा थाने में रंगदारी का मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे में एक वकील वादी है। इलियास साजिश के तहत फंसाने की बात कहकर एसएसपी ऑफिस पर आया था। जहां पर वकील भी पहुंच गए।
वकीलों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने आरोपी को एसएसपी ऑफिस के ही एक कमरे में बैठा लिया। सूचना पर खरखौदा थाने से दरोगा पहुंचा, जिसने आरोपी के खिलाफ सुबूत न होने पर गिरफ्तारी करने से मना कर दिया। जिस पर वकीलों ने हंगामा कर दिया। बाद में एसओ सिविल लाइन ने आरोपी को दरोगा के साथ खरखौदा थाने में भिजवाया।
विज्ञापन

पिटाई करने की कोशिश
इलियास और वकीलों में तीखी बहस हुई। वकीलों ने आरोप लगाया कि इलियास उन पर टिप्पणी कर रहा था। जिस पर वकीलों ने उसको पीटने का प्रयास भी किया। जैसे तैसे कर पुलिस ने आरोपी को वकीलों से बचाकर एक निजी वाहन से वहां से भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें