फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पति की कनपटी पर रखा तमंचा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद पति की कनपटी पर रखा तमंचा, फायरिंग
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के मेवगढ़ी में शनिवार शाम आधा दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। पार्षद पति ने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। विरोध करने पर मारपीट की। बाद में हमलावर फायरिंग कर फरार हो गये।
विज्ञापन

मेवगढ़ी निवासी मोहम्मद महबूब की शादी शाहजहां कॉलोनी निवासी एक महिला के साथ हुई थी। दंपति में विवाद चल रहा है। महिला अपने मायके में रह रही है। शनिवार शाम महबूब के साले ने आधा दर्जन युवकों के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। इस बीच आरोपी पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। यह देख पड़ोस में रहने वाले पार्षद पति मोहम्मद तैयब ने इसका विरोध किया तो महबूब के साले ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया और ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। इस दौरान लोग जुटे तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शाहजहां कॉलोनी में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। घटना के बाद पार्षद पति अपने समर्थकों के साथ पिलोखड़ी चौकी पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। पार्षद पति का आरोप है कि सूचना के आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची और पीड़ित से ही सवाल जवाब करने लगी। पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें