8 बाइक के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार
साहबनगर चौकी पुलिस ने रविवार देर रात चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आठ बाइक, तीन तमंचे, छह कारतूस और गाड़ी के लॉक खोलने का हथियार बरामद हुए।
सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि साहबनगर चौकी प्रभारी बीसी शर्मा के नेतृत्व में टीम रविवार रात काजमपुर गेट पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच दो बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया। तीनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे, छह कारतूस और लॉक तोड़ने का हथियार बरामद हुए। पूछताछ के बाद चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आठ बाइक भी बरामद की है। एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान रिहान उर्फ जुनैद पुत्र इमामुद्दीन निवासी मेरठ जिले के फतौलापुर, सोएब पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी मेरठ जिले के चमड़ा पैठ और शाहनवाज पुत्र अयाफ निवासी मेरठ जिले के समरगार्ड 60 फुट रोड के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए तीनों चोर अपराधी किस्म के हैं। यह मेरठ, मुजफ्फरनगर, मोदीनगर, मुरादनगर और दिल्ली एनसीआर में सार्वजनिक स्थानों पर खडे़ वाहनों को निशाना बनाते थे।